Posts

Showing posts from July, 2017

सिद्धाश्रम पहुँच मार्ग

  बस मार्ग इलाहाबाद से रीवा, बाणसागर, होते हुये ब्यौहारी, शहडोल मार्ग पर ब्यौहारी से 8 कि.मी. पहले ग्राम मऊ के सामने बने पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के गेट से 1 कि.मी. अन्दर समधिन नदी के तट पर पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम स्थित है। (ब्यौहारी से आश्रम पहुँचने के लिये टैक्सियां मिलती हैं,  जिनका किराया 10 रु. प्रति व्यक्ति है।)   ट्रेन मार्ग मध्य प्रदेश के कटनी (रेलवे जंक्शन) से वाया खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, सिंगरौली, चौपन होते हुए हावड़ा लाइन पर। ब्यौहारी रेलवे स्टेशन से 10 कि.मी. रीवा रोड पर ग्राम मऊ के सामने बने पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम गेट से 1 कि.मी. अन्दर समधिन नदी के तट पर पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम स्थित है। (ब्यौहारी रेलवे स्टेशन से आश्रम पहुँचने के लिये टैक्सियां मिलती हैं, जिनका किराया 15 रु. प्रति व्यक्ति है।)   Bus Route   From Allalhabad to Rewa and then to Beohari via. Ban Sagar on Shahdol road. Eight kms. before Beohari, Panchjyoti Shaktiteerth Siddhashram Gate is built on right side opposite Mau Village. From this gat...

जीवन परिचय परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का

जब-जब इस पावन पवित्र धरा पर अधर्म एवं असुरत्व अपना प्रभुत्व स्थापित कर लेता है, तब-तब प्रकृतिस्वरूपा माता भगवती जगत् जननी जगदम्बा जी की इच्छानुसार सिद्धाश्रम के संस्थापक-संचालक परमहंस योगेश्वर ब्रह्मर्षि स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज अपने विभिन्न पात्र शिष्यों के साथ विभिन्न स्वरूपों में इस धरा पर जन्म लेकर सत्यधर्म का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा असुरत्व के विनाश में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही समस्त जीवों को सुख-शान्ति प्रदान करते हुए मानव को मानवता का पाठ पढ़ाकर आत्मतत्त्व का परमसत्ता से संबंध का ज्ञान कराते हैं तथा उसे मुक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। उसी परम्परा को एक बार पुनः आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में सिद्धाश्रम सिरमौर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ही युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के रूप में अवतरित हुए हैं तथा समाज के बीच ऋषित्व जीवन जीते हुए उसको भक्ति, ज्ञान व आत्मशक्ति का पूर्ण ज्ञान प्रदान कर रहे हैं तथा माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी श्री दुर्गा जी की ममतामयी चेतना जन-जन में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही इस भूतल पर एक ऐसे साध...

menu

Image